कंपनी के गीतों का बिना अनुमति केबल पर किया जा रहा था प्रसारण, मामला दर्ज

भट्‌टूकलां पुलिस ने एक केबल संचालक पर एक कंपनी के गीतों को बिना अनुमति लिए हुए अपनी केबल पर प्रसारण करने पर कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस को दी गई शिकायत में कॉपी राईट प्रोटेक्शन का परोपराईटर मनोज कुमार ने बताया कि उसे मोर म्यूजिक के गानों का अवैध प्रसारण रोकने के लिए नियुक्त किया गया था.
उन्हें सूचना मिली थी कि भट्‌टूकलां में श्याम केबल नेटवर्क अपनी केबल पर मोर कंपनी के गीतों को बिना कंपनी से अनुमति लिए प्रसारण किया जा रहा था. जब मौके पर जाकर केबल के प्रसारण को देखा गया तो मिली सूचना सही मिली. मोर म्यूजिक कंपनी के गीतों को केबल पर प्रसारण श्याम केबल संचालक रिंकू शर्मा कर रहे थे जो भट्‌टूकलां के मॉडल टाउन में अपना केबल चला रहे हैं.
कॉपी राइट एक्ट को लेकर शिकायत
कॉपी राईट एक्ट को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई. पुलिस ने इस मामले में रिंकू शर्मा व उनके अन्य सहयोगियों पर कॉपी राईट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है. पुलिस की मानें तो आरोपी केबल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है.
 

Leave a Reply