कई अधिकारियों के Corona positive मिलने के बाद CM योगी ने खुद को किया आइसोलेट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के आंकड़ें बढ़ते जा रहे है. इस बीच बड़ी खबर राजधानी लखनऊ से आ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने खुद को अपने आवास पर आइसोलेट कर लिया हैं. मंगलवार को सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ओएसडी अभिषेक कौशिक, विशेष सचिव अमित सिंह सहित कुछ अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है और आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18,021 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक का एक रिकॉर्ड है. सोमवार को 13685 संक्रमित मिले थे. कोरोना के नए मामलों में अकेले 5382 तो लखनऊ के ही हैं. इसके अलावा, प्रयागराज में 1856, वाराणसी में 1404 व कानपुर में 1271 नए मामले सामने आए हैं. अब तक यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है, इसके बाद भी कोरोना के बढ़ते मामले डरा रहे हैं.मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।

कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना
कोविड जांच की रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए और सैंपल से लेकर, एडमीशन, डिस्चार्ज तक मॉनिटरिंग के लिए एक 'कोविड पोर्टल' बनाया गया है. जिसकी मदद से जांच का परिणाम पोर्टल पर अपलोड होने के बाद कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपनी रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है. प्रदेश के हर महत्वपूर्ण कार्यालय और प्रतिष्ठान में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जिसमें आईआर थर्मोमीटर और पल्स ऑक्सिमीटर रखा गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के द्वारा घर-घर जाकर कोविड के बारे में जागरुक किया जा रहा है.

Leave a Reply