करजण में 20 से ज्यादा कबूतरों की मौत, बर्ड फ्लू को लेकर लोगों में दहशत

वडोदरा | वैश्विक महामारी कोरोना से लोग उबरे नहीं थे कि बर्ड फ्लू ने लोगों को दहशत में डाल दिया है| देश के कई राज्यों के बाद गुजरात में भी बर्ड फ्लू दस्तक दे चुका है| जूनागढ़ में बर्ड फ्लू का पहला सामने आया था| बीते दिन गिर सोमनाथ के चीखली गांव में 100 मूर्गियों की मौत की खबर सामने आई थी| अब वडोदरा जिले के करजण में 20 से अधिक कबूतरों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है| घटना के बाद हरकत में आए वन विभाग ने मृत कबूतरों के सैंपल जांच के लिए भोपाल की लेबोरेटरी में भेजने की दिशा में कार्यवाही शुरू की है| दूसरी ओर वडोदरा शहर स्थित रिलायंस टाउन शिप में 3 मोर मृत अवस्थ में मिले हैं| सिंधरोट गांव में 30 मुर्गों की मौत होने के बाद किसान ने उन्हें जमीन में दफना दिया था| प्रशासन ने मृत पक्षियों के सैंपल जांच के लिए लेबोरेटरी में भेज दिए| जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा कि पक्षियों की मौत किस वजह से हुई|
