करण वी ग्रोवर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से कर रहे शादी

टीवी के फेमस एक्टर करण वी ग्रोवर काफी लंबे समय से पॉपी जब्बल के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अब दोनों अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप और आगे बढ़ाना चाहते हैं। दरअसल, दोनों शादी कर रहे हैं। दोनों हिमाचल प्रदेश में बुधवार को शादी कर रहे हैं। बता दें कि करण और पॉपी 10 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अब तक बतौर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे थे और अब दोनों पति-पत्नी बनने वाले हैं। हालांकि शादी काफी प्राइवेट होगी। इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के फंक्शन्स शुरू भी हो चुके हैं। करण और पॉपी के कॉमन फ्रेंड्स, राय लक्ष्मी, शमा सिकंदर, सोनाली सेहगल शादी में शामिल होंगे।हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी देंगे। हालांकि रिसेप्शन कब और कहां होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। वैसे बता दें कि इससे पहले साल 2021 में करण ने शादी को लेकर कहा था कि उनके और पॉपी के दिमाग में शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है, लेकिन अब उनका माइंड थोड़ा चेंज हो रहा है।

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों कार पार्किंग में पहली बार मिले थे और फिर दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए फिर मिले। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों के परिवार को इनके रिलेशनशिप के बारे में पता था। दोनों के रिश्ते की खास बात ये है कि दोनों में काफी चीजें कॉमन हैं जैसे दोनों को ट्रैवलिंग पसंद है और दोनों की राशि भी एक है। दोनों एक-दूसरे के परिवार के भी काफी करीब हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट बने रहते हैं। पर्सनल हो या प्रोफेशनल जरूरत पर दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ होते हैं।

Leave a Reply