कल्पतरु पॉवर ट्रांसमिशन को 1,300 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले

नई दिल्ली । कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) ने कहा कि उस घरेलू और विदेशी बाजारों में 1,300 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं। कंपनी ने कहा कि उसने टीएंडडी (पारेषण और वितरण) कारोबार में ठेके मिले हैं। कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड ने शेयर बाजार को मंगलवार को बताया कि उस लगभग 1,300 करोड़ रुपये के नए ठेके मिलने की पुष्टि हो गई है। केपीटीएल ने कहा कि उस भारत में पाइपलाइन बिछाने के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण और संबंधित कार्यों के ठेके मिले हैं। इसके अलावा केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन (सीओआरई) से रेलवे विद्युतीकरण का ठेका मिला है। कंपनी ने बताया कि इसके अलावा उसकी अंतरराष्ट्रीय सहायक इकाई ने यूरोप में टीएंडडी परियोजना हासिल की है।
