कांकरिया राइड दुर्घटना मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया हैः मुख्यमंत्री

अहमदाबाद | मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने साफ कहा कि अहमदाबाद में कांकरिया एम्यूजमेंट पार्क में हुई राइड दुर्घटना को राज्य सरकार ने गंभीरता के साथ लिया है और इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई करने का निर्देश दे दिया गया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दोबारा ऐसी घटना को टालने के लिए सतर्कता के जरूरी कदम उठाने का निर्देश भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में अनेक स्थानों पर एम्यूजमेंट और एंटरटेनमेंट पार्कों में इस तरह की राइड चलती हैं। यही नहीं, आगामी दिनों में जन्माष्टमी के लोक मेलों का आयोजन भी होगा, वहां भी ऐसी छोटी-बड़ी राइड (झूले) लगेंगे। विजय रूपाणी ने इस संदर्भ में कहा कि ऐसी राइड के कारण किसी को जान का जोखिम न हो तथा दुर्घटनाएं घटित न हो, इसके लिए पर्याप्त जांच के साथ मंजूरी दी जाएगी साथ ही समय-समय पर निरीक्षण करने की सतर्कता को ध्यान में रख कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अहमदाबाद की राइड दुर्घटना के संदर्भ में संचालकों के खिलाफ पर्याप्त कदम राज्य सरकार ने उठाए हैं। 

Leave a Reply