कांग्रेस अब जनता की नब्ज टटोलेगी

जयपुर । लोकसभा चुनावों में हार के बाद अब कांग्रेस जनता के बीच जाकर कारणों की तलाश करेगी इसके लिए कांगेस मास कॉन्ट्रेक्ट प्रोग्राम शुरू करने जा रही है इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता फील्ड में जनता के बीच जायेंगे। यही नहीं हताश कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय किया जाएगा पिछले दिनों जयपुर में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
जून के दूसरे सप्ताह में यह अभियान शुरू हो सकता है मास कॉन्टेक्ट प्रोग्राम के तहत प्रदेश से लेकर जिले तक के नेताओं को अपने अपने इलाको में जाकर लोगों से मिलने के निर्देश दिए गए है कांग्रेस नेताओं को फील्ड में उतारने के पीछे कई मकसद है एक तो नेता और कार्यकर्ताओं की हताशा दूर करके उन्हें सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेता फील्ड में जाकर जनता से लोकसभा चुनावों में पार्टी से नाराजगी का कारण भी जानेंगे ताकि उस फीडबैक के आधार पर आगे सुधार किए जा सके।
