कांग्रेस उपचुनाव की तैयारियों में जुटी

जयपुर । पंचायत, जिलापरिषद, निकायों के चुनाव में कांग्रेस ने जिस प्रकार जीत अर्जित की है उसी को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने तीनों विधानसभा के उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए है। सुजानगढ़ के लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी को प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा विधायक प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा , डूंगरराम गेदर और नोरंग वर्मा को जिम्मेदारी दी है। भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को प्रभारी बनाया है साथ ही धर्मेन्द्र राठौड़, रामसिंह कस्वां को जिम्मेदारी दी गई है। राजसमंद विधानसभा के उपचुनाव के लिए सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को प्रभारी बनाया है। जबकि विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज, मुकेश वर्मा और आशीष परेवा को उपचुनाव की जिम्मेदारी दी है।
