कांग्रेस किसानों के साथ खडी है-डोटासरा

जयपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में प्रेस के माध्यम से मोदी सरकार पर किसानों के चले रहे आंदोलन पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ मरते दम तक खडी है पर भाजपा किसानों के सुखदुख की साथी नहीं है इसका प्रमाण दिल्ली में चल रहे 33 दिनों के आंदोलन से प्रमाणित हो रहा है।
डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से जो वादे किए थे जिसमें एक वादा किसानों की आय दोगुनी करने का भी था जिस पर किसानों ने उन्हें वोट देकर प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन सत्ता में आते ही 2014 में केंद्र की एनडीए सरकार भूमि अधिग्रहण का कानून लेकर आई, जिसके विरोध में किसानों ने आंदोलन किया। उन्होने कहा कि कग्रेस ने भी राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलन किया, जिस पर केंद्र को ये कानून वापस लेना पड़ा। अब 2019 में सरकार बनने के बाद मोदी सरकार य़े तीन काले कानून लेकर आई है, जिसे लाने से पहले न तो किसानों से बात की गई और न ही विपक्ष और न ही एनडीए के घटक दलों से बात की गई, इन कानूनों का क्या फायदे ये भी प्रधानमंत्री नहीं बता पा रहे हैं। उन्होने कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेश के हर जिलें में आंदोलन हुए, धरने प्रदर्शन किए गए राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में किसानों की लड़ाई लड़ी जा रही है। राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए कानून बनाए, लेकिन राज्यपाल ने ये अध्यादेश अपने पास रोक लिए और राष्ट्रपति को नहीं भेज रहे हैं।
