कांग्रेस किसी ओर से नहीं अपनी अंदरूनी कलह के कारण हारती हैं: मनीष तिवारी 

चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस में जारी अंर्तकलह आखिर कब समाप्त होगी, इस लेकर अटकलें लग रही हैं। बता दें कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच में तानातनी बनी हुई है।इसके बाद आलाकमान को बीच बचाव करना पड़ा, लेकिन फिर भी परिस्थितियां नहीं संभली। 
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी ने पाटी के सभी पक्षों से सारे मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी खुद की दुश्मन है और अंदरूनी कलह ही हार का कारण है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पार्टी नेताओं से पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को एक साथ लड़ने को कहा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी में मुझे 40 साल हो चुके हैं। मेरा मानना है कि कांग्रेस को कोई और नहीं हराता, बल्कि वह खुद को ही हराती है। बता दें कि मनीष तिवारी को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। जिसकी जल्द ही घोषणा होगी है। कांग्रेस नेता मनीष ने असंतुष्ट सिद्धू पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है। लेकिन ट्विटर पर कोई एजेंडा चला रहा है तो पार्टी नेतृत्व को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

Leave a Reply