कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में सारे शहर के कांग्रेसजन भाग लेंगे

इन्दौर । इंदौर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के अध‍िकृत प्रत्याशी पंकज संघवी 29 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर निकलने वाली पैदल रैली में शहरभर से कांग्रेसजन शामिल होंगे। रैली में कांग्रेस जनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार को शहर के सभी 85 वार्डों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठठें होंगी। 
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि 29 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा जाएगा। इस मौके पर आयोजित की जा रही पैदल दिल्ली में सभी कांग्रेस जन भाग लेंगे। इस रैली की तैयारी कांग्रेस द्वारा शुरू कर दी गई है। सभी विधायक गण अपने अपने क्षेत्र में रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जनों की बैठक ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल रविवार 28 अप्रैल के दिन इंदौर शहर के सभी 85 वार्डों में कांग्रेस जनों की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक को क्षेत्र के विधायक के साथ की पिछले नगर निगम चुनाव के कांग्रेस के सभी हारे जीते प्रत्याशी संबोधित करेंगे। बैठक में उस वार्ड के कांग्रेस के आईटी सेल, युवक कांग्रेस ,महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, कांग्रेस सेवा दल एवं विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता भाग लेंगे। शहर के सभी वार्डों में आयोजित की जा रही इन बैठकों को विधायक संजय शुक्ला के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह सेंगर, अश्विन जोशी, सुरजीत सिंह चड्ढा एवं सत्यनारायण पटेल के द्वारा संबोधित किया जाएगा।
जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सोहराब पटेल एवं मोती सिंह पटेल ने बताया कि सांवेर, देपालपुर और राऊ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में भी कांग्रेस की इसी तरह की बैठक कल रविवार के दिन आयोजित की गई है । इन बैठक के माध्यम से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि 29 अप्रैल को कांग्रेस के प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। इस मौके पर सभी कार्यकर्ता अपने साथियों सहित उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित बैठक को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी एवं विधायक विशाल पटेल के द्वारा संबोधित किया जाएगा।

Leave a Reply