कांस्टेबल ने लौटाया रुपये से भरा बैग

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे यातायात पुलिस विभाग में तैनात कॉन्स्टेबल ज्ञानेश्वर कुमावत ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिले 1 लाख रुपये उसके मूल मालिक को लौटा दिए. मिली जानकारी के अनुसार कुमावत राबोडी परिसर में ड्यूटी पर थे, तभी उनकी नजर आकाश गंगा परिसर में सड़क पर पड़े काले रंग के बैग पर पड़ी. उन्होंने बैग खोलकर देखा, तो उसमें 1 लाख रुपये थे. बैग में रखे कागजों से पता चला कि बैग वासिम अली अंसारी का है. वासिम को बुलाकर बैग लौटा दिया गया. कॉन्स्टेबल कुमावत की ईमानदारी की चारों ओर प्रशंसा हो रही है. 
 

Leave a Reply