कानपुर: महिला सिपाही के पति की दबंगई, मकान मालकिन समेत दो मासूमों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

कानपुर देहात. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में रविवार रात एक महिला सिपाही के पति ने खतरनाक कारनामा अंजाम दे डाला. महिला सिपाही उषा के पति अवनीश ने अपने मकान मालिक की पत्नी अर्चना और उसके दो बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसे तीनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान बेटी अक्षिता की मौत हो गई.
ससुर कैलाश यादव ने बताया कि अर्चना किचन में खाना बना रही थी. उसके बच्चे पास ही बैठे थे तभी महिला सिपाही का पति पहुंचा और पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगाने की वजह अभी पता नहीं चली है. बता दें अर्चना का पति जितेंद्र कानपुर देहात में पार्षद है. अर्चना के ससुर कैलाश यादव भी पुलिस से रिटायर है. उनके मकान में ही महिला सिपाही उषा किराये पर रहती थी.
भागते समय ट्रक से टकराया आरोपी
उधर महिला को आग लगाने के बाद आरोपी अवनीश भागते समय हाईवे पर ट्रक से टकरा गया, जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गया. सभी घायलों कानपुर के हॉस्पिटल में लाया गया. महिला और उसके एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. बेटी अक्षिता की मौत हो गई है.
घटना की स्पष्ट वजह पता नहीं
एसएसपी कानपुर देहात केशव चौधरी का कहना है कि आरोपी ने खाना बनाते समय पेट्रोल डालकर आग लगाईं है. आरोपी महिला सिपाही का पति है. उसका भी एक्सीडेंट हुआ है. घटना की स्पष्ट वजह तो अभी पता नहीं चला है. लेकिन जानकारी मिली है कि आरोपी दो तीन दिन से डिप्रेशन का शिकार था. सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी का ये भी कहना है कि घटना के समय महिला सिपाही डियूटी पर थी.
