कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर पांच लगी की ठगी

ग्वालियर। एक कंपनी संचालक ने कारोबार मे मोटा मुनाफे के लालच देकर एक ट्रांसपोर्टर को पांच लाख का चूना लगा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बहोडापुर थाने के किशनबाग निवासी बरकत खान का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। कुछ समय पहले उनके यहां महाराष्ट्र निवासी राजेश गिरी का आना हुआ था।राजेश ने स्वयं को एक चिप्स कपंनी का संचालक बताते हुए बरकत से कहा कि इस कारोबार मे मोटा मुनाफा है। और आप पांच लाख जमा करो इसके बाद माल आने लगेगा। साथ ही कंपनी आपकों गोदाम का किराया और कमीशन भी देगी। राजेश की बातोंं मे आकर बरकत ने पांच लाख कर रकम जमा करा दी। इसके बाद न तो माल मिला और न ही रकम वापस बाद में बरकत ने थाने मे शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
