कार में लिफ्ट के बहाने किडनैप कर किया गैंगरेप

 

नई दिल्लीके सागरपुर इलाके में लिफ्ट के बहाने बदमाशों ने महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरि नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है। 32 वर्षीय पीड़िता सागरपुर में अपने पति के साथ रहती है। पीड़िता का रविवार देररात को अपने पति के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर पति से नाराज होकर घर से निकल गई। पीड़िता ने बताया कि वह उत्तम नगर अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में वह अग्रवाल स्वीट्स के पास पहुंची तभी बगल से गुजर रही कार रुकी। चालक ने उसे लिफ्ट की पेशकश की। पीड़िता ने लिफ्ट ले लिया। फिर कार में सवार दो युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तड़के करीब साढ़े चार बजे निहाल विहार इलाके में निलोठी गांव के पास उतारकर फरार हो गये। पीड़िता ने फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। चूंकि मामला हरि नगर थाने का था। इसलिए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया।

 

Leave a Reply