किशोरी के यौन शोषण के आरोप में माता-पुत्र गिरफ्तार

अहमदाबाद | शहर के एक महिला ने किशोरी को उसका कपड़े बदलते वक्त का वीडियो बनाया और उसके जरिए ब्लैकमेल कर अपने पुत्र के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मजबूर किया| महिला के पुत्र ने इस वीडियो के जरिए करीब डेढ़ साल तक किशोरी का यौन शोषण किया| मामला पुलिस थाने में पहुंचने पर माता-पुत्र को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की गई है|
अहमदाबाद के विंझोल गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के घर के निकट रहनेवाली रेखा नामक महिला अपने घर से ड्रेस इत्यादि बेचती है| रेखा ने अपने घर के आसपास रहनेवाली युवती और महिलाओं को ड्रेस देखने अपने घर बुलाया था| जहां 15 वर्षीय किशोरी भी ड्रेस खरीदने पहुंच गई| जहां किशोरी को एक ड्रेस अच्छा लगा और वह ट्रायल लेने के लिए दूसरे कमरे में चली गई| उस वक्त रेखा ने किशोरी के कपड़े बदलते वक्त उसका वीडियो बना लिया और उसके आधार पर अपने पुत्र के साथ किशोरी को जबरन शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया| किशोरी के प्रतिकार करने पर महिला ने वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल करने की उसे धमकी दी| जिससे किशोरी ने मजबूर होकर रेखा के पुत्र जीतु से शारीरिक संबंध बनाए| रेखा ने इसका भी वीडियो बना लिया| इसके बाद जीतु आए दिन किशोरी को अपने घर बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा| कई दफा जीतु किशोरी से नग्न फोटो भी मंगवाता था| माता-पुत्र की धमकियों से परेशान होकर आखिर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुना दी और बाद में पुलिस थाने में रेखा और जीतु के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया| जिसके आधार पर पुलिस ने माता-पुत्र को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

Leave a Reply