किसानों के समर्थन में आज भाजपा सांसदों-विधायकों के घर-कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

लखनऊ । केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलित किसानों के समर्थन में कांग्रेस कल बुधवार को प्रदेषव्यापी प्रदर्षन करने का ऐलान किया है। इस दौरान पार्टी भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवासों, कार्यालयों के घेराव करेगी और किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनो को वापस लिये जाने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों के आवास, कार्यालयों पर ताली, थाली बजाकर प्रदर्शन करेगी।
पार्टी ने मंगलवार को यहां बयान जारी कर कहा कि देश भर के किसान संगठन विगत लम्बे समय से आन्दोलनरत हैं, विभिन्न राज्यों में किसान संगठनों द्वारा प्रदर्शन किये जा रहे हैं और तमाम किसानों की आन्दोलन के दौरान दुःखद मौतें हो चुकी हैं परन्तु केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की मांगों केा लगातार अनदेखा कर रही है। पार्टी ने कल किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह की जयन्ती पर एक बार फिर किसान संगठनों के समर्थन में केन्द्र सरकार की कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए प्रदेशव्यापी बड़ा प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवासों, कार्यालयों के घेराव किया जाएगा और किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनो को वापस लिये जाने हेतु भाजपा के जनप्रतिनिधियों के आवास, कार्यालयों पर ताली, थाली बजाकर प्रदर्शन किया जायेगा।
