किसानों के समर्थन में गैस पीडि़त संगठन ने प्रदर्शन किया

भोपाल । राजधानी भोपाल में सोमवार को भोपाल यूनियन कार्बाइड हादसे के पीड़ितों के चार संगठनों ने किसान आन्दोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया। संगठनों ने हाल में किसानों से सम्बंधित पारित कानूनों को अविलम्ब खारिज करने की माँग की। उन्होंने कहा कि ये क़ानून सिर्फ कम्पनियों का मुनाफा बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की अध्यक्षा रशीदा बी ने कहा कि मोदी सरकार की कम्पनियों, खासकर अम्बानी और अडानी की कम्पनियों के साथ साँठगाँठ के खिलाफ किसानों के आन्दोलन का हम समर्थन करते हैं।  यूनियन कार्बाइड और डाव केमिकल कम्पनियों के साथ सरकार की साँठगाँठ की वजह से ही भोपाल गैस पीड़ित आजतक बदहाल और इन्साफ से वंचित हैं। राष्ट्रीय हित में कंपनियों और सरकार के बीच साँठगाँठ ख़त्म होना बहुत ज़रूरी है।

Leave a Reply