कुएं में गिरकर मासूम की मौत

ग्वालियर ।  जिले के बिलौआ  क्षेत्र के ग्राम लखनपुरा में घर के बाहर खेलते समय पांच वर्षीय मासूम कुंए में गिर पड़ा।और उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।  जानकारी के अनुसार ग्राम लखनपुरा निवासी सोनू बघेल का पांच वर्षीय पुत्र देवा बघेल अपने घर के बाहर कुंए के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कुंए के पास चला गया और कुंए में गिर गया। बच्चे को  कुंए में गिरते देख ग्रामीणों ने  उसे कुंए में से निकालते के लिए प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन करीब १ घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीण उसे कुंए में से निकाल सके, तब उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply