कुम्हार समाज की बैठक सम्पन्न नई कार्यकारिणी गठित

बिलासपुर । रतनपुर कुम्हार समाज की बैठक समीप के ग्राम लखराम में आयोजित की गई। जिसमें समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें लखराम से किशनलाल कुंभकार को रतनपुर समाज का अध्यक्ष चुना गया।
वही उपाध्यक्ष सीपत से बद्री प्रसाद प्रजापति कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार कुंभकार सचिव शत्रुहन कुंभकार सहसचिव रोहित कुंभकार सदस्य के रूप में कृष्ण कुमार कुंभकार सेवन कुंभकार जितेंद्र कुंभकार विनोद राजेश प्यारेलाल कुंभकार संतोष दिलीप विष्णु संजय विष्णु कुंभकार लक्ष्मीनारायण कुंभकार नारायण देवी प्रसाद रघुनाथ रामनाथ राजकुमार विनोद कुंभकार को नियुक्त किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज की मजबूती पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज को आगे बढ़ाने में युवावों एवं महिलाओं ने महती भूमिका निभाई है। समाज का कार्य करना एक पुण्य का कार्य है, इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद जरूरी है। हम सभी को मिलकर समाज की कुरीतियों को दूर करते हुए समाज को एक विकास की मुख्यधारा से जोडऩा होगा। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों को ईमानदारी के साथ निष्ठापूर्वक निभाने की बात कही। इसके अलावा अन्य सामाजिक विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर बाम्हू टेकर गढ़वट सेलर नँगोई लखराम सीपत सहित रतनपुर राज कुंभकार समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह जानकारी सीपत कुंभकार समाज के मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुंभकार ने दी।
