केंद्र सरकार राज्य की मदद से कोरोना संक्रमण रोकने गंभीरता से काम कर रही है- स्वास्थ्य राज्य मंत्री

बिलासपुर । कोयले के कारोबारी के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा की देश में कोरोना की स्थिती को लेकर कहा कि 70 जिले रेड अलर्ट में है। जिसके लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार की मदद से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।राज्य सरकारों को ये भी निर्देश है कि वो और भी जरुरी कदम है वो उठाए और जो जरुरी मदद है। उसकी जानकारी केंद्र को दे। जिसमें केंद्र सरकार पुरी मदद करेगी केंद्र सरकार राज्यों के साथ इस मामले पर किसी भी प्रकार की भेदभाव नहीं करेंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने दो नए राज्यों झारखंड व छत्तीसगढ़ के निर्माण के साथ ही जो वादा किया था। उसको पूरा किया है। दोनों राज्यों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने विकास के लिए भरपूर वित्तिय मदद की है। महंगाई के सवाल को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री घिर गए और कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। हालांकि उन्होंने ये जरुर कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल डीजल में अपने टैक्स कम कर दे तो महंगाई कम हो जाएगी। लेकिन कहा कि चूकि ये मामला पूरा विदेश आयात पर निर्भर करता है इस लिए महंगाई को कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री महंगाई को रोकने को लेकर के कोई समय सीमा नहीं बता पाए। लेकिन उन्होंने कहा कि महंगाई रुकेगी इसके लिए केंद्र सरकार द्बारा प्रयास किया जा रहा है।केंद्र बहुत पैसा दे रहा राज्य को वो भ्रष्टाचार बंद करें।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार विकास के लिए कई मदो से राशि दे रहा है। लेकिन राज्य सरकार इसका बराबर उपयोग करने की बजाए भ्रष्टाचार कर रही है। राज्य सरकार केंद्रीय मदो की राशि में भ्रष्टाचार बंद करें। केंद्र सरकार यदि पैसा नहीं दे रही है तो मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष से बात करनी चाहिए और मामले का समाधान निकालना चाहिए।
