केन्द्र सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन

बिलासपुर । साउथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस एवं संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्र सरकार के श्रम एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन में समर्थन देने महापौर श्री रामशरण यादव धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर रेलवे कांग्रेस एवं संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति के साथ हम हर समय खड़े रहेंगे । इस धरना प्रदर्शन में हवाई जन संघर्ष समिति के सदस्य एवं सेन्ट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश सिह, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज तिवारी, पार्षद व एमआईसी सदस्य अजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोती थावरानी, अशोक भंडारी, पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल भाई) साईं भास्कर सहित अन्य शामिल हुए। *महापौर कप में 21 मार्च को शमिल होगे मंत्री शिव डहरिया* राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में इन दिन महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। कप का फाइनल मैंच 21 मार्च को होना है। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ शासन के नगरिय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया शामिल होगे। महापौर रामशरण यादव ने उनसे फोन पर संपर्क कर उन्हें महापौर कप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
