केराटिन ट्रीटमेंट घर बैठे इन तरीकों से बालों को बनाएं सिल्की-शइनी

सिल्की और शाइनी बाल हर लड़की का सपना होता है. कई महिलाओं के बाल नेचुरल शाइनी होते हैं जबकि कुछ महिलाओं को इन्हें सीधा करने के लिए स्ट्रेटनिंग की जरूरत पड़ती है. लेकिन बार–बार स्ट्रेटनिंग से बालों की क्वॉलिटी खराब हो जाती है. ऐसे में कई महिलाएं इससे बचने के लिए केराटिन का सहारा लेती है. केराटिन बालों को स्ट्रेट करने के साथ ही उन्हें डैमेज होने से बचाता है. पार्लर में केराटिन काफी महंगा होता है. इसके लिए आपको हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन अब आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. हम आपको घर बैठे ही केराटिन करने के कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं

 केराटिन क्या होता है?

केराटिन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो हमारे बालों और नाखूनों में पाया जाता है. इसकी कुछ लेयर्स होती हैं. जब इसकी सबसे ऊपरी लेयर खराब हो जाती है तो इसका असर हमारे बालों और नाखूनों पर दिखने लगता है. ऐसे में बाल काफी डैमेज और रफ दिखने लगते हैं. जिन्हें सिल्की–स्मूद करने के लिए लोग पार्लर में केराटिन करवाते हैं. जो कि एक कैमिकल ट्रीटमेंट होता है.

केराटिन ट्रीटमेंट कैसे करें

बालों में किसी भी प्रकार का ट्रीटमेंट करने से पहले  बालों को अच्छी तरह से धोएं ताकि गंदगी और तेल निकल जाए. बालों को साफ करने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट क्रीम का इस्तेमाल करें. इसमें मौजूद केराटिन और बायोटिन दोनों ही आपके बालों को मजबूत, सिल्की और शाइनी बनाता है

–बालों का एक– एक सेक्शन बनाकर हेयर डाई ब्रश की मदद से लगाकर मसाज करें.

-40-50 मिनट तक इसे रखने के बाद आप हेयर स्ट्रेटनर की मदद से बाल की जड़ों से लेकर लंबाई तक इन्हें स्ट्रेट करें. स्ट्रेटनर की हीट मास्क को बाल के अंदर तक पहुंचाता है.

-40-50मिनट बाद आप बालों को किसी भी शैम्पू और कंडीशनर से साफ करें.

–आखिर में बालों में सीरम (Serum) लगाकर ब्लो ड्राई कर लें.

याद रहें इस ट्रीटमेंट के बाद बालों में कभी भी केमिकल वाले शैम्पू का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. सोने के वक्त सैटिन या सिल्क पिलो कवर का इस्तेमाल करें.

केराटिन ट्रीटमेंट से होने वाले फायदे

यह बालों को शाईनी और मजबूत बनाता है, फ्रिजी बालों को रिपेयर करता है. साथ ही  डैमेज बालों को भी सही करता है. केराटिन का यह ट्रीटमेंट बालों को खूबसूरत और आकर्षक बनाता है.

भूलकर भी ना करें ये गलतियां

– क्रीम या मास्क लगाने से पहले बालों में केवल सल्फर फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें. कंडीशनर का इस्तेमाल ना करें.

–बाल को अच्छी तरह से सूखाकर ही क्रीम या मास्क का इस्तेमाल करें.

-3-4 दिनों तक बालों पर पानी ना डालें.

 

 

Leave a Reply