कैदी वार्ड से भागा मर्डर केस का आरोपी, एक एएसआई समेत पांच पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। बठिंडा जिले में सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड से हत्या का आरोपी चकमा देकर फरार हो गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए एक एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी नानक सिंह ने इस की पुष्टि कर दी। आरोपी की पहचान परमजीत सिंह के तौर पर हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने अस्पताल व आस पास के एरिया में आरोपी की तलाश की।मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले रामां मंडी में एक ग्रंथी की रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी परमजीत सिंह को भी काफी चोटें आई थीं। इस घटना के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जहां से आरोपी को तबीयत खराब होने के चलते से सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में दाखिल करवाया हुआ था, लेकिन वह पुलिस वालों को चकमा देकर भाग गया।

Leave a Reply