कोरोना के कारण मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट रद्द

मैड्रिड । स्पेन में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सितंबर में होने वाले मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले यह टूर्नामेंट  मई में होना था, पर संक्रमण फैलने के कारण इसे सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। वहीं आयोजकों ने पिछले सप्ताह कहा था कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें कोरोना के बढते मामलों के कारण इसका आयोजन नहीं करने करने को कहा था। उसी के बाद इसे  रद्द करने का फैसला करना पड़ा है। स्पेन कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से है। यहां स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया था, लेकिन हाल ही में नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से विश्व में अबतक 18,446,766 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 697,222 लाख से लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो गयी है। संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। 
 

Leave a Reply