कोरोना गाइडलाइन का पालन कर मनायें त्यौहार

जबलपुर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्यों को संबोधित किया।इस दौरान कोरोना के रोकथाम व नियंत्रण के लिये आवश्यक उपाय व जनजागरूकता लाने के निर्देश दिये। वीडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी के व्हीसी रूम में विधायक अजय विश्नोई,अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु एवं संजय यादव मौजूद रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग से संभाग कमिश्नर आई जी पुलिस, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी जुड़े थे।वीडियों कान्फ्रेंसिंग के बाद जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एन.आई.सी. कक्ष में जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई जिसमें कोरोना को रोकने के लिये मास्क की अनिवार्यता व सोशल डिस्टेंसिंग व सेनेटाइजर की उपयोग करने के साथ मेरा मास्क मेरी सुरक्षा पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान मेरा घर मेरी होली के थीम पर होली मनाने साथ ही अन्य त्यौहार भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये मनाये। बड़े आयोजन जहां भीड़ बढ़ सकती है उसे रोकने पर भी चर्चा हुई।
बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के आता है तो उसकी सुनवाई न करे। अस्पतालों में उचित रेट लिस्ट लगाई जाये और कोरोना की अपडेट जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को देने की व्यवस्था की जाये साथ ही गांवों में चिकित्सकीय व्यवस्था हो जाये और आयुष्मान कार्ड से ज्यादा पैसे लेने पर फोन से इसकी सूचना भी संबंधित को दिया जाये इसके लिये फोन नं. भी जारी करे। कोराना संबंधी जानकारी व समन्वय के लिये एक नोडल अधिकारी नियुक्ति के संबंध में चर्चा हुई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, नगर निगम कमिश्नर संदीप जीआर, सीईओ जिला पंचायत सुश्री रिजु बाफना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
