कोरोना देश में

कर्नाटक में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, आज से लागू होना था; दिल्ली में वैक्सीनेशन के लिए 51 लाख लोगों की लिस्ट तैयार

कर्नाटक सरकार ने क्रिसमस से पहले बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में आज से शुरू होने वाले नाइट कर्फ्यू का आदेश वापस ले लिया है। ये फैसला टेक्निकल कमेटी के रिव्यू के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि क्रिसमस के चलते मध्यरात्रि में भीड़ के जमा होने को मंजूरी दी जा सकती है।

दिल्ली में वैक्सीनेशन के लिए 51 लाख लोगों की सूची तैयार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स समेत 51 लाख लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्हें पहले फेज में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने गुरुवार को कहा कि सरकार ने वैक्सीन को रिसीव करने, स्टोर करने और प्रायरिटी कैटेगरी के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए पूरी तैयारी भी कर ली है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहले फेज के वैक्सीनेशन के लिए एक करोड़ दो लाख वैक्सीन की जरूरत होगी, क्योंकि वैक्सीन के दो डोज देने होंगे। हमारे पास फिलहाल 74 लाख डोज को स्टोर करने के इंतजाम हैं, जिसे हम अगले एक हफ्ते में बढ़ाकर 1.15 करोड़ करने जा रहे हैं।

20 राज्यों में मौत की दर नेशनल एवरेज 1.4% से कम
देश के 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से 20 में कोरोना से हुई मौत की दर नेशनल एवरेज 1.4% से भी कम हो गई है। 3.2% के साथ पंजाब टॉप पर है। 2.6% के साथ महाराष्ट्र दूसरी पायदान पर है। लक्षद्वीप इकलौता ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है, जहां कोई केस नहीं आया है।

Leave a Reply