कोरोना संकट में पीठ दिखाने वाले एमडी डॉक्टर पहुंचा जेल

सुरेन्द्रनगर | गुजरात समेत देशभर में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है| ऐसी स्थिति में लोगों की भगवान के बाद किसी पर भरोसा है तो वह है डॉक्टर| लेकिन डॉक्टर ही कोरोना महामारी के बीच पीठे दिखा दे तो संक्रमित मरीजों की जान कैसे बचाएगा? सुरेन्द्रनगर की पुलिस ने कोरोना महामारी में अपने कत्तर्व्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक एमडी डॉक्टर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है| घटना है सुरेन्द्रनगर जिले के ध्रांगध्रा की| एमडी डॉ. शंकर एस दत्ता को कोविड 19 की कार्यवाही सौंपी गई थी| एक ओर जहां डॉक्टर समेत मेडिकल स्टाफ की हर पल जरूरत महसूस हो रही है, ऐसे में डॉ. दत्ता साहब संकट की घडी में पीठ दिखा रहे थे| सेवा में लापरवाही बरतने पर ध्रांगध्रा के सरकारी अस्पताल के डॉ. रमेश भालाला ने डॉ. शंकर एस दत्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी| पुलिस ने डॉ. शंकर दत्ता की 2005 की दफा 56 के तहत सेवा में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है| जानकारी है कि डॉ. शंकर दत्ता के खिलाफ मेडिकल प्रैक्टिश पर भी प्रतिबंध लगाने का विचार किया जा रहा है|
