कोरोना संक्रमण बढ़ने से गुजरात के कई मंदिरों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद

अहमदाबाद | शहर समेत राज्यभर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है| राज्य के कई शहरों और गांवों में लोगों ने स्वैच्छा से लॉकडाउन लगा दिया है| राज्य के कई मंदिरों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं| सोमनाथ मंदिर, जलाराम मंदिर, शामलाजी मंदिर, सारंगपुर मंदिर और बगदाणा समेत कई मंदिरों में श्रद्धालु नहीं जा पाएंगे| सौराष्ट्र के सोमनाथ मंदिर आज से अगले आदेश तक श्रद्धालुओं के लिए बंद हो गया है| सोमनाथ मंदिर के अलावा ट्रस्ट के अधीन अहिल्याबाई मंदिर, श्रीराम मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, भालका मंदिर, भीडभंजन मंदिर में भी श्रद्धालु नहीं जा पाएंगे| हांलाकि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा इत्यादि की ऑनलाइन व्यवस्था की है| राजकोट के वीरपुर स्थित विख्यात जलाराम मंदिर भी 30 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा| मंदिर में चलने वाला नियमित भंडारा भी 30 अप्रैल तक बंद रहेगा| इसके अलावा राजकोट के कागवड स्थित खोडलधाम, राजकोट के कालावड रोड स्थित स्वामीनारायण मंदिर भी 30 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला किया गया है| मंदिर में आनेवाले दर्शनार्थियों में कोरोना संक्रमण नहीं फैले इसके लिए मंदिर प्रबंधन यह ने फैसला किया है| सारंगपुर बीएपीएस मंदिर के द्वार भी श्रद्धालुओं के बंद कर दिए गए हैं| राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केसों को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन आज से 30 अप्रैल तक मंदिर बंद रखने का फैसला किया है| इसके अलावा उत्तरी गुजरात में शामलाजी, बगदाणा का गुरुआश्रम, वडोदरा में तुलजा भवानी और सूरत का अंबिका निकेतन मंदिर में भी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा|

Leave a Reply