कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 1 दिन में 28 पीड़ितों की मौत

जयपुर. राजस्थान में कोरोना (COVID-19) के कहर ने सरकार और आम आदमी को हिलाकर रख दिया है. कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में दिन-प्रतिदिन होने वाली मौतों (Deaths) का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 28 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई. वहीं लगातार दूसरे दिन साढ़े पांच हजार से ज्यादा नये पॉजिटिव केस (New positive cases) सामने आये हैं. मंगलवार को 5528 नये मरीज पाये गये हैं. इनमें 989 नए केस तो अकेले राजधानी जयपुर में मिले हैं.
