कोहरे की घनी चादर से ढकी राजधानी

नई दिल्ली । दिल्ली ने जब आंखे खोली तो सब कुछ धुंधला दिखाई दिया। पूरी दिल्ली कोहरे की घनी चादर से ढक गई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ी चलाने वालों को कितनी तकलीफ हुई। दृश्यता बेहद कम हो गई. दिल्ली के द्वारका और धौला कुआं से आई इन तस्वीरों में देखिए कैसे लोगों को सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही होगी। कोहरे के साथ-साथ राजधानी को जहरीली हवा में सांस लनी पड़ रही है। असल में  सिस्टम ऑफ़ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक  (एक्यूआई) 492 (गंभीर श्रेणी) पर है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिल्ली को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। कल भी दिल्ली में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली थी लेकिन राहत की बात ये है कि कुछ समय के लिए दिल्ली वालों को धूप नसीब हुई थी। इसके अलावा अगर उत्तरप्रदेश की बात करें तो वहां भी घना कोहरा देखन को मिल रहा है। शुक्रवार को गलन से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। पूर्वी व पश्चिमी अंचलों के कुछ हिस्सों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इस दरम्यान कुछ इलाकों में शीतलहर भी चलेगी। कई इलाकों में दिन में धूप भी नहीं निकलेगी।
 

Leave a Reply