खटलापुरा घाट पर फिर हुआ बड़ा हादसा, तीन लोग डूबे

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खटलापुरा घाट पर गणपति विसर्जन करने आए 11 युवाओं की मौत ने मध्य प्रदेश समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को अभी कुछ ही घंटे बीते हैं, लेकिन आज सुबह इसी घाट से 3 और लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक मछलियों को दाना डालने पहुंचे थे। तभी हादसा हो गया। हालाकि तीनों युवक तैरकर दूसरी नाव में बैठ गए। तीनों युवक सुरक्षित है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जिस स्थान पर जाना अभी प्रतिबंधित है, वहां इन लोगों की जाने की इजाज़त किसने दी।

Leave a Reply