खरीदी केन्द्र में दो दिन एक दाना नहीं खरीदा गया

जबलपुर। गेहूं की खरीदी शुरु हुये दो दिन बीते चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात है की अनाज का एक दाना भी नहीं खरीदा जा सका है. समर्थन मूल्य पर गुरुवार से शुरु हो गई गेहूं खरीदी में शुक्रवार तक एक दाना नहीं खरीदा जा सका है। इसकी दो वजह बताई जा रही है पहली कई खरीदी केन्द्रों पर किसान नहीं पहुंचे, दूसरी जहां पहुंचे वहां बदइंतेजामी की वजह से उपज बेच नहीं पाए. जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा पहली खेप का गेहूं खरीदने १२०० से अधिक मैसेज किसानों को भेजे हैं जिनके पास एक सप्ताह का समय है। इस साल जिले भर में १०४ खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से गुरुवार से ९३ में खरीदी की शुरुआत कर दी गई है। इस साल खरीदी के लिए ६३ हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है जिनसे कुल साढ़े पांच लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदना प्रस्तावित है, जबकि पिछले साल ४५ हजार किसानों से चार लाख तेरह हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।
किसानों ने कहा बारदान तक नहीं पहुंचे…………
इधर किसानों का आरोप है कि अधिकतर खरीदी केंद्रों में शुकवार तक पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अभी भी कई केंद्र में पुरानी धान ही रखी हुई है। कई जगह तौल-कांटा और बारदाना तक नहीं है। अनेक केंद्र ऐसे हैं जिनका पहुंच मार्ग ही दूभर है।इधर इन सबसे विपरीत जिला प्रशासन सभी केंद्रों में पर्याप्त इंतजाम का दावा कर रहा है। वहीं सूने पड़े खरीदी केंद्रों के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों का तर्वâ है की कोरोना के चलते किसान बहुत कम संख्या में पहुंच रहे हैं, जिसके चलते खरीदी प्रभावित हो रही है. दूसरी ओर विपणन संघ का मानना है कि जिले में गेहूं कटाई अभी शुरु ही नहीं हुई है इसलिए आने वाले दिनों में गेहूं खरीदी का दबाव बढ़ेगा।
