‘खाते में 15 लाख-गंगा हो गई साफ’ कांग्रेस मना रही है जुमला दिवस!

नई दिल्ली कांग्रेस ने एक बार फिर ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार तथा बीजेपी पर हमला बोला है. पार्टी ने फर्स्ट अप्रैल की तारीख का सहारा लेकर मोदी सरकार पर जनता को ‘अप्रैल फूल’ बनाने का आरोप लगाया है. यही नहीं BJP पर हमला बोलते हुए वो उसे भारतीय जुमला पार्टी कह रही है और ट्विटर पर #HappyJumlaDivas हैशटैग के साथ लगातार कटाक्ष भरे ट्वीट कर रही है.

वीडियो में मोदी सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के पीएनबी घोटाले से जोड़ा गया है. वीडियो में कहा गया है, ‘मोदी का समर्थन करते हुए  नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पीएनबी बैंक का सारा धन साफ कर दिया है और ईनाम स्वरूप उन्हें विदेश यात्रा मिली है’. 'गंगा सफाई अभियान' पर भी कटाक्ष करते हुए कहा गया है कि गंगा इतनी साफ है कि आप उसमें डुबकी लगाकर नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर देख सकते हैं. इस दौरान वीडियो में गंदगी से भरी गंगा दिखाई गई है.

ब्लैक मनी वापस लाने के मोदी जी के वादे का मजाक उड़ाते हुए कहा गया है कि मोदी जी के जुमले के मुताबिक हर भारतवासी के अकाउंट में 15 लाख रुपये जमा हो चुके हैं. देश का हर राज्य-शहर स्मार्ट सिटी बन चुका है. जहां रोबोट घर-घर से कचरा इकट्ठा कर रहे हैं. सरकार ने 200 करोड़ नई नौकरियां दे दी हैं जिससे मंगल ग्रह के एलियन भी आकर भारत में नौकरी कर रहे हैं.

कांग्रेस ने अपने अगले कटाक्ष भरे फोटो को टवीट् कर कहा, 'ना ही सोच ना ही उम्मीद' साथ ही लिखा है कि 'बीजेपी ने अपना 2019 का स्लोगन जारी कर दिया है.


Leave a Reply