खेती-बाड़ी के साथ सब्जी व्यवसाय से राजेन्द्र हुआ खुशहाल

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लाक के ग्राम औराईकला निवासी श्री राजेन्द्र पटले अपनी मोटर सायकल में सब्जी बेचने प्रतिदिन बाजार जाते हैं। खेती-बाड़ी के साथ-साथ चिल्हर सब्जी बेचते है। वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ खुशहाल जीवन-यापन कर रहे हैं। पर्याप्त आमदनी से वह अपने परिवार की बेहतर देखभाल के लिए सक्षम है। वह अगले वर्ष अपने बड़े बेटे को स्कूल में भर्ती करवाएंगे। श्री राजेन्द्र ने बताया कि वह 12 कक्षा उत्तीर्ण व आईटीआई फीटर व्यवसाय से प्रशिक्षित है। वह स्वरोजगार करना चाहते थे। उसके पास एक एकड़ पैतृक कृषि भूमि व छोटी सी बाड़ी है। खेत में वह धान लगाते हैं। बाड़ी में टमाटर, भुट्टा, बरबट्टी, भिण्डी, मिर्ची आदि का भी उत्पादन होता है। आवश्यकता अनुसार अन्य सब्जी वह मण्डी थोक में ले आते हैं। श्री राजेन्द्र ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि खेती, बाड़ी व पशुपालन एक दूसरे से जुड़ा हुआ व्यवसाय है। इनके समन्वय से ही किसानो में समृद्धि आएगी। किसानों के आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण, बाड़ी संवर्धन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मवेशियो में नस्ल सुधार, दूग्ध उत्पादन व्यवसाय, जैविक खेती, मत्स्य पालन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है। उन्होंने राज्य सरकार को किसानो की सरकार बताते हुए एनजीजीबी योजना की प्रसंशा की है।
