खेत में काम करते समय ट्रैक्टर में अचानक लगी आग, किसानों ने ऐसे बचाई जान

पंचकूला के रायपुर रानी इलाके में शुक्रवार सुबह खेत मे काम करते समय ट्रेक्टर रीपर में अचानक आग लग गई. आग लगने से ट्रैक्टर रीपर जलकर राख हो गया.
ये घटना रायपुर रानी क्षेत्र के हरयोली गांव की बताई जा रहा है. पुलिस और ग्रामीणों ने रेत मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया.

ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को फोन पर आग लगने की सूचना दी. लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय रहते नहीं पहुंची.

इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है. क्षेत्रवासियों की मांग है कि रायपुर रानी अनाज मंडी में भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात हो.

 पुलिस अधिकारी ने बताया की उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया.
ग्रामीणों ने खेतों से मिट्टी खोद खोद कर ट्रैक्टर पर फैंकी और आग पर काबू पाया.

Leave a Reply