खेत में जुआ खेलते साथ जुआरी गिरफ्तार

ग्वालियर| पुरानी छावनी थाना पुलिस ने बीती रात जिगसोली गांव के एक खेत में चल रहे जुआ के अड्डे पर छापामार कार्रवाई कर सात लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने जुआ के फड़ से 43 हजार रुपये व ताश की गड्डी बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार
पुरानी छावनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि जिगसोली गांव के एक खेत में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। इस जुआ के फड़ पर आसपास के जिलों से जुआरी जुआ खेलने के लिए आते हैं। इस समय आधा दर्जन लोग माैके पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पुख्ता हाेने पर पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने जुआ खेलते हुए रिंकू राजावत, पप्पू, मोनू जाटव,अरुण व जितेंद्र सिंह को पकड़ लिया है। पुलिस ने जुआ के फड़ से 43 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस जुआ खेलते हुए पकड़े गए पांचों आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
