गंगा किनारे पुलिस ने की खुदाई तो मिली 20 लाख की अवैध शराब

पटना। होली करीब आते ही पटना और सोनपुर में पुलिस ने 20 लाख की शराब जब्त की है जो कि बालू के अंदर छिपाकर रखी गई थी। शराब माफियाओं ने पीरबहोर  और सोनुपर इलाके में गंगा नदी के किनारे बालू और खेत में शराब की बड़ी खेप को बोरी में रखकर दफन कर दिया था। पुलिस ने यहां से 25 कार्टन में भरी 520 बोतल विदेशी शराब जब्त किया। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कीमत करीब 20 लाख है। उन्हांने कहा कि एक शराब माफिया के बारे में पुलिस को सुराग मिल गया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी पर वह फरार पाया गया।
दूसरी तरफ रूकुनपुरा मुसहरी में उत्पाद विभाग ने छापा मारकर 4100 लीटर देसी शराब बर्बाद किया। उत्पाद विभाग की टीम ने इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। यहां से बनी देसी शराब पटना के कई इलाकों में सप्लाई होती है। पटना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई ने सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सवाल ये है कि शराबबंदी कानून लागू होने को 5 साल होने को आए हों लेकिन इसके बावजूद शराब माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply