गणित दिवस प्रेस्टीज इंस्ट‍िट्यूट पर अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन

इन्दौर । युग के महानतम गणितज्ञ एस. रामानुजन के जन्म दिवस को जिसे 'राष्ट्रीय गणित दिवस' के रूप में मनाया जाता है, पर  आज प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड  रिसर्च द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद्, नई दिल्ली और विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद्, भोपाल के सहयोग से अनेकों ऑनलाइन कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संस्थाओं के छात्रों ने पोस्टर मेकिंग, वीडियो/ लघु फिल्म, लेख लेखन तथा ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं का चयन जूरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रेस्टीज इंस्ट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. मनोज कुमार देशपांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास गणित की विरासत है क्योंकि भारत द्वारा शून्य का आविष्कार किया गया था। उन्होंने कहा कि डिज़ाइन और सिमुलेशन के क्षेत्र में गणिक की उपयोगिता की देखते हुए सभी इंजीनियरिंग के  छात्रों को गणित विषय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये।
इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए डॉ. वी.के. गुप्ता ने कहा कि वह पिछले 35 वर्षों से एस रामानुजन को पढ़ रहे हैं और अब इस बात पर जोर दिया। पीआईएमआर के एप्लाइड साईंस और ह्यूमैनिटीज की विभागाध्यक्ष  डॉ. प्रीति गुप्ता  ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी।

Leave a Reply