गणेश पंडाल में डॉ.बांधी ने की पूजा-अर्चना

बिलासपुर । देवरीखुर्द क्षेत्र में गणेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पंडालो में विराजे गणेश मंदिर में सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। स्थानीय हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार को पंडाल की आकर्षक सजावट कर गणेश मूर्ति को 56 भोग लगाया गया। इस दौरान मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी भी भगवान गणेश जी की आरती कार्यक्रम में शामिल हुए। भगवन विघ्नहर्ता की आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मां सतबहिनीया मंदिर पहुंचे जहां पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की। साथ ही मंदिर प्रांगण में विराजे भगवान गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना व आरती की। इसके बाद अटल आवास स्थित गणेश पंडाल में विराजे गणेश का किया दर्शन अपने वन टू वन कार्यक्रम के तहत मस्तूरी विधायक अटल आवास पहुंचे जहां अटल आवास निवासियों द्वारा स्थापित गणेश पंडाल में पहुंचकर श्री गणेश की पूजा-अर्चना की साथ ही भोग ग्रहण किया।
