गणेश विसर्जन के लिए समितियों की ली गई बैठक

बिलासपुर । गणेश विसर्जन को शांति पूर्वक संपन्न कराने की पहल की है आज शहर के सभी समितियों से वॉलिंटियर को बुलाया गया। 12 सितम्बर को गणेश विसर्जन करना निर्धारित किया गया है। विसर्जन स्थल में छठघाट एवं पचरीघाट में लाइट, गोताखोर एवं क्रेन की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में विसर्जन के समय ट्रैफिक व्यवस्था एवं लाउडस्पीकर बजाने का समय निर्धानित किया गया।
