गलन भरी सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

अलीगढ़ । कोहरे में लिपटी हुई आई। बाहर निकले लोग कोहरा व ठंड का प्रकोप देख कांप गए। आज फिर बच्चों और बुजुर्गों ने मार्निंग वाक से कदम पीछे खींच लिए। कुछ युवा फिर भी बाहर निकले। हालांकि, .श्यता कम होने से परेशानी हुई। मार्गों पर वाहन चालक सुबह हेडलाइट व डिपर का इस्तेमाल कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर अभी ठंड से बचाव कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पूरी जनवरी मौसम के मिजाज बदलता रहेगा। चिकित्सकों के अनुसार अभी कोहरा और सर्दी का प्रकोप जारी है। यह मौसम छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों के लिए ठीक नहीं। खासतौर से सुबह व शाम की ठंड से इन्हें बचाने की जरूरत है।
