गले में सांप डालकर लोगों का कर रहा था मनोरंजन,तभी हुआ कुछ ऐसा कि

कपूरथला (मल्होत्रा): गले में सांप डालकर लोगों को खेल दिखाने वाले एक व्यक्ति की उसके ही सांप के काटने से हालत बिगडऩे के बाद मृत्यु होने का समाचार मिला है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला के शव गृह में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदेश कुमार पुत्र रत्न लाल निवासी तलवंडी महिमा जो धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान सांपों को गले में डालकर लोगों को खेल दिखाता था।

गांव शेखूपुर में निकाली जा रही एक शोभायात्रा के दौरान खेल दिखाते हुए एक सांप द्वारा काटने पर एकदम उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार हेतु पहले सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। हालत बिगड़ते देख उसके साथी उसे जालंधर ले जा रहे थे कि उसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई।

Leave a Reply