गहलोत-राजे के बीच ट्वीट वार, सीएम ने रिफाइनरी के बहाने साधा निशाना

सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (former CM Vasundhara Raje) के बीच टेक्नो हब (Techno Hub) व बाड़मेर रिफाइनरी (Barmer Refinery) को लेकर ट्वीट वार (Tweet war) शुरू हो गया है. एक दिन पूर्व शनिवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने टेक्नो हब को लेकर गहलोत के ट्वीट की तारीफ में ट्वीट किया था. उसके बाद सीएम गहलोत ने रविवार को एक के बाद एक 3 ट्वीट करके पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना (Target) साधा है. अपने ट्वीट में सीएम गहलोत ने राजे पर रिफाइनरी के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है.

इसी तरह की भावना रिफाइनरी के मामले में दिखानी चाहिए थी

गहलोत ने अपने पहले ट्वीट में लिखा अच्छा है कि वसुंधरा जी ने हमें धन्यवाद दिया, लेकिन उन्हें इसी तरह की भावना सीएम रहते हुए रिफाइनरी के मामले में दिखानी चाहिए थी. जिस तरह हम टेक्नो हब को सराह रहे हैं, उन्हें भी इतना ही बड़ा दिल रखते हुए रिफाइनरी के मामले में करना चाहिए था.

रिफाइनरी पर जनता को भ्रमित करते हुए 4 साल बर्बाद किए

सीएम अशोक गहलोत यहीं नहीं रुके और अगले ट्वीट में कहा कि वसुंधरा राजे ने रिफाइनरी पर जनता को भ्रमित करते हुए 4 साल बर्बाद किए. यदि वे इसका काम नहीं रोकती तो राजस्थान की जनता को अब तक रिफाइनरी मिल जाती. गहलोत ने कहा हम पिछली सरकार के सभी अच्छे प्रोजेक्ट्स को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे. हम जनहित की पिछली सरकार की कोई योजना बंद नहीं कर रहे हैं. राजे की तारीफ के जवाब में सीएम गहलोत ने जिस तरह उन पर निशाना साधा है, उससे अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी की जंग तेज हो सकती है.
राजे ने शनिवार को गहलोत के बयान को सराहा था

उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शनिवार को सीएम अशोक गहलोत की ओर से भामाशाह टेक्नो हब पर दिए गए बयान पर उनको धन्यवाद दिया है. पूर्व सीएम राजे ने गहलोत के बयान पर ट्वीट कहते हुए कहा कि हमारे प्रयासों को सराहने के लिए धन्यवाद गहलोत जी. हम उम्मीद करते हैं कि आप इसे उसी तरह आगे ले जाएंगे जिस तत्परता से हमने इसे किया था.
 

Leave a Reply