गहलोत सरकार ने एक ही दिन में बदला झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक

जयपुर। की अशोक गहलोत सरकार ने एक बार फिर झुंझुनूं में पुलिस अधीक्षक को बदल दिया है। वहां अब प्रहलाद कृष्णियां की जगह आईपीएस मनीष त्रिपाठी को एसपी बनाया गया है। त्रिपाठी वर्तमान में सिविल राइट्स जयपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि एक दिन पहले झुंझुनूं एसपी लगाये गये कृष्णियां को जयपुर एसीबी में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात को इसके आदेश जारी कर दिये हैं। इसके साथ ही गृह विभाग ने 9 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले भी किये हैं।
  गृह विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार सरिता सिंह को अलवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। शिवलाल बैरवा को कमांडेंट 13वीं बटालियन आरएसी जेल जयपुर में तैनाती दी गई। वहीं अतर सिंह पूनिया को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभय कमांड और पुलिस कंट्रोल सेंटर जयपुर, जयनरायण मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी डावरी सेल जयपुर और राजेंद्र कुमार गुप्ता को डिप्टी कमांडेंट 11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली लगाया गया है। इनके साथ ही दिव्या मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी अजमेर, महेश चौधरी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभय कमांड और कंट्रोल सेंटर जयपुर, ज्ञानचंद्र को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंटेलीजेंस प्रशिक्षण अकादमी जयपुर और लक्ष्मण दास स्वामी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जोन बीकानेर में लगाया गया है।इसके पूर्व गहलोत सरकार ने 4 जनवरी को 56 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। 

Leave a Reply