‘गुंजन सक्सेना : द करगिल गर्ल’ की शूटिंग पूरी, मार्च में होगी प्रदर्शित 

मुंबई । फिल्म धड़क से बॉलिवुड करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर अब फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में नजर आएंगी। यह फिल्म इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्‍सेना की बायॉपिक है। वह 1999 में युद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने वाली पहली महिला लड़ाकू विमान चालकों में से एक थीं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एयरफोर्स की वर्दी पहने युद्ध करते दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग भारत और जॉर्जिया में की गई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म की शूटिंग को जाह्नवी कपूर और उनके ऑन स्क्रीन भाई अंगद बेदी ने पूरा कर लिया है। फिल्ममेकर्स ने इस साल की शुरुआत में फिल्म के पोस्टर का एक सेट रिलीज किया था। इन पोस्टरों में गुंजन के जीवन के कई महत्वपूर्ण पड़ावों के बारे में बताया गया थी, जिसमें उनके पायलट बनने का सपना और पिता के साथ का जिक्र किया गया है। डायरेक्‍टर शरण शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्टर पंकज त्रिपाठी जाह्नवी के पिता के और नीना गुप्ता उनकी मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में रजत बरमेचा, विजय वर्मा, मनु ऋषि और हर्ष छाया भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का प्रदर्शन 13 मार्च को किया जाएगा। 
 

Leave a Reply