गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘वायु’, 135 किमी की होगी रफ्तार; मानसून पर भी असर

अरब सागर में पैदा हुए डिप्रेशन ने अब चक्रवाती तूफान 'वायु' (Cyclonic Storm Vayu) का रूप ले लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान गुजरात की तरफ बढ़ रहा है और इसके 13 जूून की सुबह तक गुजरात पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात की वजह से करीब 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। माना जा रहा है कि तूफान मानसून की रफ्तार पर भी प्रभाव डाल सकता है।

चक्रवाती तूफान 'वायु' लगातार उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में गुजरात की ओर बढ़ रहा है। लक्षद्वीप के दक्षिणपूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर में बने डिप्रेशन की वजह से गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

बता दें कि गर्म समुद्री हवाओं की वजह से कम दबाव वाले क्षात्रे ने सोमवार को डिप्रेशन का रूप ले लिया और मंगलवार सुबह तक चक्रवात में तबदील हो गया है। इस चक्रवात का नाम 'वायु' रखा गया है, जो की भारत द्वारा दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक 'वायु' तूफान अपने चरम पर होगा और इसकी रफ्तार 135 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की होगी।

 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक केरल तट, लक्षद्वीप और उससे लगे दक्षिणपूर्व अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, 11 जून को लक्षद्वीप और पूर्व-मध्य अरब सागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

Leave a Reply