गुजरात की सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रत्यक्ष शिक्षा कार्य 30 अप्रैल तक बंद

अहमदाबाद | गुजरात में कोरोना की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के हित में राज्य की सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में आगामी 30 अप्रैल तक प्रत्यक्ष शैक्षिक कार्य बंद रखने का राज्य सरकार ने फैसला किया है राज्य के शिक्षा विभाग के मुताबिक कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इस कारण गुजरात की सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रत्यक्ष शैक्षिक कार्य बंद रखने का सरकार ने फैसला किया है| हांलाकि प्रत्येक सेमेस्टर के लिए कॉलेजें ऑनलाइन शिक्षा अपनी आवश्यकानुसार जारी रख सकेंगी|
