गुजरात की 14 तहसीलों में सुबह से बारिश

अहमदाबाद | गुजरात में बारिश ने विराम ले लिया है| हांलाकि सुबह राज्य की 14 तहसीलों में रिमझिम बारिश हो रही है| स्टेट इमर्जंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक सुबह 6 बजे से वलसाड की कपराडा और दाहोद जिले की झालोद तहसील में आधा ईंच बारिश हुई है| कपराडा में 13 मिमी और झालोद में 11 मिमी, मांगरोल में 6 मिमी, सूरत के मांडवी में 4 मिमी और अन्य 10 तहसीलों में 3 मिमी से कम बारिश हुई|
