गुजरात में कोरोना का जोर घटा, 698 नए केस, 898 स्वस्थ हुए

अहमदाबाद | गुजरात में कोरोना का जोर लगातार घट रहा है| नवंबर में नियमित केसों की संख्या 1500 को पार कर गई थी, जो अब घटकर आधे से भी कम हो गई है| सोमवार को राज्य में कोरोना के 698 नए मरीज सामने आए और 898 कोरोना के मात देकर स्वस्थ हो गए| जबकि राज्य में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई| बीते 24 घंटों में अहमदाबाद कॉर्पोरेशन में 142, सूरत कॉर्पोरेशन और वडोदरा कॉर्पोरेशन में 102-102, राजकोट कॉर्पोरेशन में 49, वडोदरा में 28, दाहोद में 26, कच्छ में 23, सूरत में 22, नर्मदा और राजकोट में 15-15, गांधीनगर और खेडा में 13-13, भरुच और मोरबी में 12-12, भावनगर कॉर्पोरेशन और गांधीनगर में 11-11 और जूनागढ़ में 10 समेत राज्यभर में 698 कोरोना के दर्ज हुए| जबकि 898 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया| इस दौरान अहमदाबाद कॉर्पोरेशन में 2 और सूरत 1 समेत राज्य में तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो गई| राज्य में अब तक 9858659 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें 247926 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए| इनमें से अब तक 4321 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई| जबकि 234558 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं| राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने का दर 94.61 प्रतिशत है| राज्य में फिलहाल कोरोना के 9047 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें 8986 स्टेबल हैं और 60 मरीज वेन्टीलेटर पर हैं| राज्य के विभिन्न जिलों में आज की तारीख में 506392 लोगों को कोरन्टाइन किया गया| जिसमें 506271 होम कोरन्टाइन और 121 लोगों को फैसिलिटी कोरन्टाइन में रखा गया है|
